एक किशोरी ने की पहाड़ से नीचे कूद आत्महत्या की कोशिश

नालंदा : बड़ी खबर नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित हिरण्य पर्वत पर से आ रही है। जहां शिव मंदिर के समीप एक किशोरी ने पहाड़ से नीचे कूद आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जाता है कि वह पहाड़ से नीचे गिरने के बजाय पेड़ पौधों और झाड़ियां के बीच में ही अटक गई। आवाज सुनकर आसपास के मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और काफी अथक प्रयास के बाद उसे वहां से निकालने में सफल हुआ। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इधर, घटना के बाद किशोरी की पहचान रहुई निवासी 15 वर्षीया मीरा कुमारी के रूप में की गई है। वहाँ मौजूद लोगों की माने तो लड़की किसी युवक के साथ पहाड़ पर आई थी। लड़की एवं युवक शिव मंदिर के पीछे बैरिकेडिंग के बाहर जाकर बैठे हुए थे। तभी अचानक दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और किशोरी ने पहाड़ से छलांग लगा दी। वहीं इस घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sasaram Bypass का CM सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण, 122.39 करोड़...

Sasaram Bypass: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम में 122.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...