नालंदा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

नालंदा : नालंदा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड का है। मृतका की पहचान पटना जिला के अथमलगोला थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा की 50 वर्षीय पत्नी रंजन कुमारी के रूप में की गई। महिला के पास मिली पहचान पत्र से उनके परिजनों से संपर्क साधा गया।

रंजना कुमारी के दामाद ने बताया कि उनकी सास राजगीर मलमास मेला में ब्रह्म कुंड स्नान के लिए आई थी। जहां से स्नान कर वापस ट्रेन पकड़ने राजगीर स्टेशन जा रही थी। तभी स्टेशन रोड में ही पीछे से अज्ञात ई-रिक्शा वाले ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें पुलिस के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे जहां शव की पहचान की गई।

राजगीर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि परिजनों के द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

https://22scope.com/painful-death-of-a-woman-due-to-speed-once-again-in-begusarai/

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...