लगभग 70 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा युवक, गिरकर गई जान

फारबिसगंज : फारबिसगंज के सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पश्चिम पंचायत वार्ड-11 नवटोली में रविवार को एक अजीबोगरीब घटना में एक 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। दरअसल, इस गांव में लगभग 18 वर्षीय फागो उर्फ धीरज यादव अपने ही घर के पीछे खेत में लगे 1,32,000 के बिजली टावर पर अपनी जान की बिना परवाह किए आज चढ़ गया और टावर के अंतिम छोड़ तक जा पहुंचा।

LN Mishra 1 22Scope News

ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा तो सब के सब हक्का बक्का रह गए

आपको बता दें कि ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा तो सब के सब हक्का बक्का रह गए और किसी तरह से तत्काल इस युवक को नीचे उतारे और जान बचाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण मनोज गुप्ता, दिलीप ततमा और संतोष यादव आदि के द्वारा इस घटना की सूचना सिमराहा पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के द्वारा भेजा मानव बल भेजा। लेकिन सेफ्टी बेल्ट उपलब्ध नहीं रहने के कारण टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने में बिलंब हुआ। 18 वर्षीय युवक लगभग 70 फीट की ऊंचाई से एक दो जगह अटकते जमीन पर नीचे आ गिरा लेकिन वह बच नहीं सका।

यह भी देखें :

लड़का दिमागी रूप से कमजोर बताया जाता है

हालांकि, मिली जानकारी के अनुसार, लड़का दिमागी रूप से कमजोर बताया जाता है। सिमराहा पुलिस की मदद से लड़के को अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया जहां हालात नाजुक बताकर उसे पूर्णिया रेफर किया गया। इसी दौरान रास्ते में ही युवक फागो यादव उर्फ धीरज यादव की मौत हो गई। बताया जाता है कि फागो यादव पिता परमानंद यादव अपने घर का बड़ा लड़का था। एक छोटा भाई भी है। युवक के दिमागी रूप से कमजोर होने के कारण ही इतनी ऊंचाई पर अपनी जान जोखिम डालकर चढ़ने की बात कहीं जा रही है। इधर, युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में गम का माहौल बना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा गया है।

यह भी पढ़े : हाईवा की चपेट में आने से जमादार की मौत, लोगों ने की आगजनी

अमित कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img