Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक से निकालने की मांग करेगी AAP’, दिया ये अल्टीमेटम

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। यहां अभी विधानसभा चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सियासत चरम पर है। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कांग्रेस नेता अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस से उन पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कहा है कि  कांग्रेस को AAP इंडिया ब्लॉक से निकालने की मांग करेगी।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली बीजेपी के साथ मिली हुई है। कांग्रेस नेता अजय माकन बीजेपी द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और AAP नेताओं को टारगेट करते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली वालों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा का इंतजाम किया, लेकिन कांग्रेस ने केजरीवाल जी को देशद्रोही कहा।

AAP का कांग्रेस को अल्टीमेटम

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस आलाकमान 24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले, वरना हम कांग्रेस को INDIA गठबंधन से अलग करने की मांग करेंगे। अजय माकन वही काम करते हैं, जो उन्हें BJP वाले कहते हैं। कांग्रेस आलाकमान 24 घंटे के अंदर अजय माकन के ख़िलाफ एक्शन ले।

सीएम आतिशी ने कहा कि कांग्रेस ने BJP के साथ सांठगांठ की है। कांग्रेस ने आज तक बीजेपी के किसी भी नेता पर देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया। कांग्रेस नेताओं ने मेरे और केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ एफआईआर कराई, लेकिन BJP के खिलाफ आज तक कोई शिकायत नहीं की।

BJP कार्यालय में बनी कांग्रेस की सूची- सीएम आतिशी

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की फंडिंग बीजेपी द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अजय माकन और यूथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एक्शन ले। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची कांग्रेस के नहीं है, बल्कि BJP के कार्यालय में बनी है।

Commercial Advertisment

Chhath Ghat Facilities Bihar: छठव्रतियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा...

Chhath Ghat Facilities Bihar, पटना: बिहार में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुविधाएं दुरुस्त करने की तैयारी तेज हो गई है। ग्रामीण विकास...

Nitish Setu Name Controversy: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर छिड़ी...

Nitish Setu Name Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम बदलकर 'नीतीश सेतु' किए जाने पर बिहार की राजनीति में विवाद शुरू...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting: छठ पर पटना पहुंचीं प्रियंका...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting, पटना: बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी छठ महापर्व के अवसर पर पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने जनशक्ति...