Advertisment

दिल्ली में ‘AAP’ की महारैली में जुटेंगे ‘INDIA’ गठबंधन के दिग्गज

AAP नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित की जा रही है रैली। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी हो सकती हैं रैली में शामिल

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजित की जा रही है। महारैली में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध जताने के लिए AAP कार्यकर्ताओं के साथ ही राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार समेत कई बड़े नेता मंच पर एक साथ आएंगे।

‘श्रीराम’ के रण में PM MODI करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

AAP वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि रैली के लिए प्रशासन से अनुमति ले ली गई है। वहीं रैली के दौरान भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी भी शामिल हो सकती हैं। इसके साथ ही यह इंडिया गठबंधन के लिए एक चुनावी आगाज भी होगा और इंडिया गठबंधन इस रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाएगी।

जदयू नेता की बेटी लड़ेगी चिराग की पार्टी से लोकसभा चुनाव, जानें कौन है…

बताते चलें कि बीते दिनों शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की टीम ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने जमानत के लिए कोर्ट में कई बार अर्जी दी लेकिन कोर्ट ने अर्जी को ख़ारिज कर दी और ईडी के द्वारा मांगे जाने पर उन्हें रिमांड भी दे दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

आप
अरविंद केजरीवाल

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...