13 Years की उम्र में आरव ने लिखी पुस्तक, राज्यपाल ने लोकार्पण करते हुए कहा ‘बाल्यकाल में…’

बिहार के राज्यपाल ने युवा लेखक आरव श्रीवास्तव की पुस्तक “The Enveloped – Mystery of Dark Power” का किया लोकार्पण Years 

पटना: बिहार के राज्यपाल महोदय आरिफ मोहम्मद खां ने आज एक विशेष समारोह में 8वीं कक्षा के छात्र आरव श्रीवास्तव की अंग्रेजी उपन्यास “The Enveloped – Mystery of Dark Power” का लोकार्पण राजभवन के दरबार हॉल में किया। यह उपन्यास मात्र 13 वर्ष की आयु में लिखकर आरव ने एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है, जिसे राज्यपाल ने अत्यंत सराहनीय बताया। Years  Years  Years Years Years Years Years Years Years Years 

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाल उपन्यासकार आरव श्रीवास्तव द्वारा लिखित काल्पनिक उपन्यास ‘THE ENVELOPED: MYSTERY OF DARK POWER’  का लोकार्पण कर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। इस पुस्तक को मैं छोटी आयु में आरव के चेतना के उत्कर्ष के रूप में देखता हूँ। हमारे यहाँ अनेक महापुरूष हुए जिनके बाल्यकाल में ही चेतना का इतना अधिक विस्तार हुआ कि उनके व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। आदि शंकराचार्य ने काफी कम उम्र में ही अपने गुरू को अपना परिचय छः छंदों की संस्कृत में रचना करते हुए ‘‘चिदानन्द रूपः शिवोऽहम शिवोऽहम्’’ के रूप में दिया था।

यह भी पढ़ें – ‘खेल के रंग, बिहार के संग’, India के खेल क्षेत्र में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखने के लिए तैयार है बिहार

उन्होंने कहा की शब्द में बहुत क्षमता होती है शब्द की साधना बहुत ही कठिन है।  1000 शब्द लिखने से पहले 10000 शब्द पढ़ना पड़ता है। युवा लेखक आरव श्रीवास्तव से मुखातिब होते हुए राज्यपाल ने कहा कि विवेकानन्द जी ने एक बार कहा था कि हम में से हर किसी के अंदर आलौकिक शक्तियां बस्ती है। आपकी रचनात्मकता उस आलौकिक क्षमता का प्रदर्शन है, मुझे आप पर गर्व है। Years Years Years Years Years Years Years 

राज्यपाल ने कहा कि अपनी बात जनमानस तक पहुंचाने का कई जरिया है उसमें से सबसे मजबूत और साशक्त मध्यम है कहानी के द्वारा अपनी बात लोगों तक पहुंचाना। युवा लेखक को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि लिखते समय बस यह ध्यान रखना है कि आपकी लेखनी से किसी को पीड़ा न पहुंचे। इस अवसर पर राज्यपाल ने यह भी जानकारी दी कि आरव का नाम Fantasy Novel श्रेणी में Youngest Novelist की सूची में शामिल किया जा सकता है।

आरव जैसे प्रतिभावान छात्र की रचनात्मकता न केवल उसके व्यक्तिगत विकास का उदाहरण है, बल्कि यह बिहार के शैक्षणिक वातावरण में नई ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में उपन्यास लेखन जैसे कठिन कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करना अद्भुत है। राज्यपाल ने आरव के माता अनन्या और पिता प्रणव कुमार के साथ ही शिक्षकों को भी बधाई दी, जिन्होंने आरव के रचनात्मक विकास में सहयोग और समर्थन दिया। खास कर के आरव के नाना राजीव रंजन वर्मा जी को बधाई और धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें – शिक्षा विभाग के ACS सभी DM को लिखा पत्र, कहा ‘शिक्षा सेवकों की बहाली में…’

जिन्होंने आरव की प्रतिभा को पहचानकर उसे इस कार्य के लिए प्रेरित किया और आवश्यक सहयोग प्रदान किया।  उन्होंने कहा कि इस पुस्तक की विषयवस्तु—अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष—हम सभी के भीतर की जिम्मेदारी और नैतिकता को जगाती है। उन्होंने आरव के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी प्रदान किए।

The Enveloped – Mystery of Dark Power की कहानी

The Enveloped – Mystery of Dark Power की कहानी दो भाइयों, रॉन और हेनरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमयी शक्ति के संपर्क में आते हैं और उसकी रक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। इस फंतासी उपन्यास में कल्पना और यथार्थ का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। अपनी छोटी-सी दुनिया में खुश रहने वाले दोनों भाईयों की जिन्दगी उस दिन बदल जाती है, जब उनकी माँ का 50वाँ सालगिरह होता है। इस समारोह की तैयारियों के बीच उनके पास एक मायावी अस्त्र हाथ लग जाता है जो उनके भविष्य को ही बदल देता है।

यह भी पढ़ें – CM नीतीश की मांग पर PM ने दिया खास तोहफा, बिहार खत्म हो गई PMAY की…

अलौकिक शक्तियों की काल्पनिक दुनिया में उस अस्त्र ने इन दोनों भाईयों को चुना था, क्योंकि वे ही इसकी शक्तियों का सदुपयोग कर सकते थे। इन असीम शक्तियों से कुछ भी बनाया या बिगाड़ा जा सकता था। उनके पास उस अस्त्र के रहने के कारण दोनों भाईयों ने आगे के दिनों में कई सर्वनाश देखे, कई लोगों की जानें गई और कई बर्बादियाँ हुईं किन्तु आगे चलकर दोनों भाईयों ने एक दूसरे का साथ देते हुए कठिन अभ्यास करके उस अस्त्र की अलौकिक शक्तियों को अर्जित किया तथा अपने जीवन में सफल हुए। उन्होंने कभी भी इन शक्तियों का दुरूपयोग नहीं किया तथा बुराई की काली शक्ति से इस अस्त्र की सदैव रक्षा की।

आरव का यह उपन्यास हमें यथार्थ एवं कल्पना की एक मिश्रित अनुभूति कराता है। यह कहानी हमें एक जिम्मेदारी, अच्छाई की शक्ति तथा उत्साह के एहसास से ओत-प्रोत करता है। आरव की लेखन शैली न केवल रूचिकर है अपितु पाठकों के मन में आगे की कहानी जानने की जिज्ञासा एवं उत्सुकता को बरकरार रखता है। यही एक अच्छे कहानीकार या उपन्यासकार की पहचान है। आरव ने अपने विद्यालयीय शिक्षा को सफलता जारी रखते हुए लेखन क्षेत्र में भी अपनी रचनात्मकता के माध्यम से एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसमें उसके विद्यालय का परिवेश, शिक्षकों की प्रेरणा और सहपाठियों के सहयोग की भी महती भूमिका रही होगी।

यह भी पढ़ें – खेलो इंडिया Youth Games के माध्यम से बिहार की संस्कृति…, डिप्टी सीएम ने कहा ‘बदलते बिहार की निशानी…’

बिहार के शैक्षणिक वातावरण में ऐसी रचनात्मकता अन्य बच्चों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। बचपन में दादी-नानी से सुनी गई कहानियाँ बच्चे की काल्पनिक सोच और उसकी रचनात्मकता को इस हद तक विकसित कर सकता है कि वह एक संपूर्ण उपन्यास लिख सके, इसका ज्वलंत और अद्भुद उदाहरण आरव और उसका यह उपन्यास है। इस मायने वह आज के युग में अपनी तथा आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

आरव द्वारा लिखित इस उपन्यास की कहानी अच्छाई एवं बुराई की लड़ाई तथा अच्छाई द्वारा कई कठिनाइयों को झेलने के बाद भी बुराई पर उसकी जीत पर आधारित है। इसमें यह साबित किया गया है कि अच्छाई परेशान हो सकती है, किन्तु पराजित नहीं। यह विषय वस्तु सदैव प्रासंगिक है। इस लोकार्पण समारोह में राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू, भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी राजीव रंजन वर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी विजय प्रकाश आदि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने आरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Paras ने कर दिया एलान ‘विधानसभा चुनाव में एनडीए…’, सूरजभान सिंह ने भी कह दी बड़ी बात

Video thumbnail
JMM के केन्द्रीय महाधिवेशन का आज दूसरा दिन, क्या हेमंत चुने जाएंगे JMM के अध्यक्ष...
02:33:46
Video thumbnail
रात 10:30 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News @22SCOPE Big News | (15-04-2025)
16:37
Video thumbnail
सिरोमटोली फ़्लाईओवर को लेकर विरोध जताते लोगों ने अजय तिर्की को लेकर क्या कहा सुनिये .....
03:08
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ता ने क्या कहा? किस बात की जताई खुशी? JMM
10:19
Video thumbnail
आखिर कैसे ज्वैलरी शॉप की रेकी करते लुटेरों ने फूलों की दुकान में अड़ा दिया हथियार | News 22Scope |
03:00
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन बने JMM के केंद्रीय अध्यक्ष, तो पूर्व मंत्री मिथलेश ने गदगद हो कर कहा…JMM Convention
01:48
Video thumbnail
रिम्स शासी परिषद बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा पर बड़ा सवाल, कब होगा अमल | Jharkhand News |
06:12
Video thumbnail
CM हेमंत सोरेन को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेवारी, तो JMM सांसद महुआ माजी ने कहा…JMM Convention
02:04
Video thumbnail
मंत्री हफीजुल के बयान पर भड़की बीजेपी ने बंगाल बनाने की साजिश बताते रखी बड़ी मांग
04:10
Video thumbnail
क्या पेसा कानून पर ट्राइबल एडवाइजरी कॉउंसिल की बैठक में होगा निर्णय, क्या क्या आयेगा प्रस्ताव
03:12