अभिषेक रवि के परिवार को मिला ओडिशा राज्यपाल रघुबर दास का आश्वासन, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रांची. डोरंडा के इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक रवि की ओडिशा के भुवनेश्वर में हुई मौत पर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने मृतक के परिजनों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इसको लेकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए ओडिशा के मुख्य सचिव को पत्र लिया है।

मृतक के परिजनों को रघुबर दास का आश्वासन

मामले को लेकर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘झारखंड के बेटे और इंजीनियरिंग के होनहार छात्र अभिषेक रवि की पिछ्ले दिनों भुवनेश्वर के कॉलेज में दुखद मृत्यु हो गई थी। उनके पिता अनुप चंद्र राम जी ने इस संबंध में मुझे पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया था।’

राज्यपाल रघुबर दास ने आगे लिखा, ‘इस मामले को मैं व्यक्तिगत रूप से देख रहा हूं। मैंने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने को कहा है। अनुप चंद्र राम जी को विश्वास दिलाता हूं कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।’

मृतक के पिता अनूपचंद राम का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि अभिषेक की मौत आईटीआर इंजीनियरिंग कॉलेज में सीढ़ी से गिरने हुई है, लेकिन मेरे बेटे की रैगिंग कर हत्या की गई है और कॉलेज प्रबंधन एवं पुलिस-प्रशासन की मिलिभगत से हत्या को दूर्घटना में बदलने की कोशिश में की जा रही है।

रांची के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत

वहीं परिजनों का ये भी कहना है कि जहां से अभिषेक रवि के गिरने की बात कही जा रही है, वहां की सीढ़ी के स्टील के रॉड को देखने से साफ पता चलता है कि उस रॉड को काटा गया है। उसकी सीढ़ी से गिरने से मौत को साधारण मामला बताकर रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है। अभिषेक के पिता अनूपचंद राम शिक्षक हैं।

मंत्री संजय सेठ मिले पीड़ित परिजन से

वहीं पिड़ीत परिवार से आज रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने डोरंडा रविदास मुहल्ला स्थित निवास पर जाकर मुलाकात की। पीड़ित परिवारों से सारी बातों को सुनने के बाद मंत्री संजय सेठ ने तत्काल भुनेश्वर में संपर्क कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही जरूरत पड़ने पर पीड़ित परिवार के साथ भुवनेश्वर (ओडिशा) तक जाने की बात कही।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img