Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटिहार में लगभग 8 लाख लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

कोरोना की तीसरी लहर से पहले प्रशासन सजग

कटिहार : कटिहार में बाढ़ के बीच कोरोना की तीसरे लहर को देखते हुए जिला प्रशासन वैक्सीनेशन को लेकर पूरी तरह सजग है। इसी को लेकर अब तक लगभग 7 लाख लोगों को फर्स्ट डोज और लगभग सवा लाख से अधिक लोगों को सेकेंड डोज दिया जा चुका है।

जिले में कई स्थानों पर वैक्सीनेशन केंद्र संचालित हो रहा है। वहीं बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लेने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह 9ः00 से रात 9ः00 बजे तक वैक्सीनेशन केंद्र चलाने पर जिला अधिकारी ने कहा कि कई लोग अपने कामकाजी व्यस्तता के कारण टीकाकरण के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। उन्हीं लोगों की जरूरत को देखते हुए देर शाम तक शहर के इंदिरा गांधी पुस्तकालय में मॉडल केंद्र चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से कोरोना से निपटने के लिए टीका के डबल डोज लेने की अपील की है। टीका लेने पहुंचे लोग भी इस केंद्र में पहुंच कर टीका लगाते हैं और सेल्फी लेकर दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।

Commercial Advertisment

Jeevika Second Chance Program: 37 साल की गुड़िया देवी बनीं मैट्रिक...

Jeevika Second Chance Program, पटना: पढ़ाई बीच में छूट जाने के बाद भी बिहार की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि शिक्षा हासिल...

Bihar Women Archery Team: दो टीमों को हराकर बिहार की बेटियों...

Bihar Women Archery Team, पटना: महिला इंडियन राउंड तीरंदाजी स्पर्धा में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक की उम्मीदें कायम रखी...

Bihar New Sugar Mills: बिहार के दो जिलों में खुलेगी नई...

Bihar New Sugar Mills, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी...