Advertisement
Advertisement

झारखंड में 12-14 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी हुई शुरू

झारखंड में 12-14 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगने की आई बारी

रांची: कोरोना वैक्सीन  – राज्य में 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए आज से कोर्बीवैक्स का टीका दिया जायेगा.स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की पूरी तैयारी कर ली है. केंद्र सरकार ने झारखंड को 16 लाख से ज्यादा टीका का डोज उपलब्ध करा दिया है. वहीं जिलों काे प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए कोर्बीवैक्स के 8 लाख़ से ज़्यादा डोज आवंटित कर दिये गये हैं.

केंद्र द्वारा दी गयी सूची के अनुसार, राज्य में 12 से 14 साल के करीब 16 लाख बच्चे हैं, जो वर्तमान में झारखंड में मौजूद हैं. इसमें इस आयु वर्ग केे बाहर रहने वाले बच्चों काे अलग कर दिया गया है. आंकड़ा के अनुसार, राज्य में 12 से 13 साल के 7,95,000 बच्चे हैं, जिसमें 4,02,000 बच्चे और 3,93,000 बच्चियां हैं. वहीं 13 से 14 साल के 7,99,000 बच्चे हैं, जिसमें 4,04,000 बच्चे और 3,95,000 बच्चियां हैं.

कोरोना वैक्सीन  – रांची जिले में 2,11,138 बच्चों को लगेगा टीका

रांची जिले में 2,11,138 बच्चों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान में सरकारी व्यवस्था के तहत यह टीका दिया जायेगा. यह स्कूलों के माध्यम से टीका लगाया जायेगा. इसके लिए 15 मार्च 2010 से पहले जन्म लेनेवाले बच्चे पात्र होंगे. आयु की गणना 16 मार्च 2022 से होगी. बिना कोविन एेप के वैरिफिकेशन के टीका नहीं लगाया जायेगा.

पहले चरण के लिए कुल 8,68,320 लाख डोज कोर्बीवैक्स का 24 जिलों को आवंटित किया गया

12 साल के बच्चे 7,95,000

13 साल के बच्चे 7,99,000 को देना है कोर्बीवैक्स टीका

कोविन ऐप पर पहले से स्लॉट की बुकिंग की जा सकती है

28 दिन बाद लेना होगा दूसरा डोज़

टीका लेने से पहले कुछ ख़ास बातों का रखें ख्याल

सुपाच्य खाना खाकर और पानी पीकर ही टीका लेने जाए

टीका लेने के बाद बुख़ार आये तो पारासिटामोल लीजिए

18 प्लस लोगों को मुफ्त में अब नहीं मिलेगा बूस्टर डोज

कोरोना वैक्सीन के 12 डोज लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को मिली बेल

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...