SUPAUL में अगलगी में जले करीब दो दर्जन घर

सुपौल: सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के जदिया वार्ड 17 फुलकाहा गांव में भीषण अगलगी की घटना घटी है, जिसमे करीब दो दर्जन घर सहित लाखों की संपति जलकर खाक हो गई है। बताया गया कि अचानक लगी आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल गई।

यह भी पढ़ें- GAYA में पूर्व सीएम जब पहुंचे जनसंपर्क में तो ग्रामीणों ने कहा ‘तू देख तोहरा काम देथून’ और…

पहले तो ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग नजदीक जाने का साहस नहीं कर पाए। इस बीच सूचना पाकर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में कितने घर जले और कितने का नुकसान हुआ, इसका आकलन अभी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- राजद पर BJP का कटाक्ष ‘राजद अब सिर्फ रह गई है परिवार की पार्टी’

स्थानीय लोगों ने बताया की अगलगी में करीब दो दर्जन से ऊपर घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। लाखो की संपति जलकर खाक होने की बात कही जा रही है।

SUPAUL से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUPAUL

SUPAUL

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...