Advertisment

Munger में नहीं थम रहा अवैध हथियार निर्माण का सिलसिला, पुलिस…

मुंगेर: मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस अवैध हथियार निर्माण के विरुद्ध अभियान चलाती है, अवैध रूप से चल रहे हथियार फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए कई अवैध हथियार निर्माण करने वाले लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा लेकिन बावजूद इसके लोग मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं। एक बार फिर मुंगेर की पुलिस ने टीकारामपुर मखना अगरसिया बहियार में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने हथियार निर्माण में लगे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है जबकि अवैध गन फैक्ट्री संचालक और तीन अन्य कारीगर भागने में सफल रहे। Munger Munger Munger Munger 

मामले की जानकारी देते हुए मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने अपनी पहचान मिर्जापुर बरहद निवासी मो नौसाद उर्फ़ भोकचू, मो शमशाद और मो शजमुल उर्फ़ छोटू के रूप में बताया है। पुलिस पूछताछ में कारीगरों ने बताया कि वह एक हथियार निर्माण ठेकेदार के लिए काम करते हैं। उस ग्रुप में करीब एक दर्जन कारीगर हैं जो अवैध रूप से हथियार निर्माण के काम में लगे हैं।

यह भी पढ़ें – हिंदू-मुस्लिम करना BJP का प्रोपेगेंडा है, पटना पहुंचे बिहारी बाबू ने बिहार की राजनीति पर…

उन्होंने बताया कि गन फैक्ट्री संचालक ने अभी करीब 20 हथियार निर्माण का ठेका लिया है और उस हिसाब से कारीगर काम कर रहे थे। एसपी ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने मौके से 5 बेस मशीन, 2 हैंड ड्रील मशीन, 5 पिस्टल का स्लाईडर, 2 अर्धनिर्मित बैरल, हैंड डाय, मैगजीन फर्मा, साइकिल का फ्रॉक, 3 मोबाइल सहित हथियार बनाने के अन्य छोटे-बड़े औजार बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Munger में जमीनी विवाद में चली गोली, झगड़ा देख रहे व्यक्ति गोली लगने से घायल

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...