ABVP ने गिरिडीह कॉलेज में की तालाबंदी

गिरिडीहः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) गिरिडीह के द्वारा छः सूत्री मांग को लेकर और स्नातक सेमेस्टर दो के परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर गिरिडीह महाविद्यालय के मेन द्वार पर तालाबंदी किया गया।

इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रमुख आशीष सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन होने के नाते देश भर के सभी महाविद्यालय परिसर में छात्र हित के लिए हमेशा से आवाज उठाते आ रही है। नए शिक्षा नीति लागू होने पर किस विषय को किस सेमेस्टर में पढ़ना है उसकी जानकारी छात्र छात्राओं को पता नहीं है।

कुछ अंकों के कारण छात्रों को फेल कर दिया जाता है

नियमित क्लास नहीं होते हैं और जिस सब्जेक्ट को पढ़ना है उसके न ही कॉलेज में प्रोफेसर है और ना ही पुस्तकालय में किताब है। उसके बाद जब छात्र-छात्राएं अपने मेहनत से परीक्षा लिखते तो उसे दो, चार और पांच मार्क्स के लिए फेल कर दिया जाता है।

तालाबंदी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-आउटसोर्सिंग माईन्स द्वारा ओबी डंप करने के विरोध में ग्रामीण उतरे सड़क पर 

वहीं नगर मंत्री उज्जवल तिवारी ने कहा कि छः सूत्री मांगों में पहली मांग यह है कि स्नातक सेमेस्टर दो के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में सुधार किया जाए। स्नाकोत्तर और स्नातक में जिस प्रकार पूर्व में नामांकन लिया जाता था उसी प्रकार लिया जाए। CUET से छात्र-छात्राओं पर आर्थिक बोझ और सेंटर आने-जाने में काफी परेशानी होता है।

परीक्षा समय पर लिया जाए

शिक्षकों की कमी को पूर्ण किया जाए। नए शिक्षा नीति लागू होने में दो वर्ष हो गया लेकिन पुस्तकालय में पुस्तक उपलब्ध नहीं है। पुस्तकें उपलब्ध करवाया जाए। बीएड में दूसरे मैथड के पेपर की पढ़ाई इसी सत्र से प्रारंभ किया जाए। परीक्षा  समय पर लिया जाए और जारी किया जाए।

जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के छः सूत्री मांगों को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा अभाविप एक सप्ताह बाद पुनः महाविद्यालय में तालाबंदी करने को बाध्य होगी।

 

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...