रांचीः जैक बोर्ड के 11वीं के नामांकन को लेकर एबीवीपी के छात्रों ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना दिया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की. एबीवीपी के छात्र नेताओं का कहना है कि जैक बोर्ड के नए नियम से छात्रों का नुक़सान हो रहा है. हजारों छात्रों का नामांकन अटक गया है. लोगों की मांग है कि पुराने नियम के अनुसार ही नामांकन कराया जाए.

इसे भी पढ़ेंः शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने का निर्देश का शिक्षक संघ ने किया स्वागत
वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा की तबीयत खराब हुई और बेहोश हो गई. छात्रा के बेहोश होने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद आनन फानन में उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.


