शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने का निर्देश का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

रांची: आदर्श झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए एक घोषणा का स्वागत किया है। संघ की मान्यता है कि इससे राज्य की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

संघ के प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को पठन-पाठन के अलावा और किसी अन्य कार्य में नहीं लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, उपायुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक कर गुणवत्ता शिक्षा के लिए संयम से काम करने का भी आदेश दिया गया है। स्कूलों में खेलने वाले छात्रों के लिए विशेष स्पोर्ट्स किड्स की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही, सरकारी विद्यालयों में माह में एक दिन को स्पोर्ट्स डे घोषित किया जाएगा।

अहमद ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस घोषणा का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वागत किया है। शिक्षकों में यह निर्णय व्यापक खुशी का कारण बनेगा। इस फैसले से राज्य के गरीब छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आने वाले समय में शिक्षकों के पठन-पाठन पर बेहतर प्रभाव पड़ेगा और राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...