Advertisment

ACB की टीम ने ब्लॉक कोआर्डिनेटर को 10 हज़ार रिश्वत लेते दबोचा

 बोकारो :  जिले के जारीडीह प्रखंड के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को एसीबी की टीम ने ₹10000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक प्रखंड कार्यालय से ही उसे गिरफ्तार किया गया है. एसीबी की टीम उसे अपने साथ धनबाद ले गयी है. गिरफ्तार आरोपी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दीपक कपरदार बताया गया है. आरोपी बांधडीह दक्षिणी के मुखिया हकीम महतो से प्रधानमंत्री आवास पास कराने के नाम पर रिश्वत ले रहा था.

मुखिया ने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी की टीम से किया था. जिसके बाद टीम कार्यालय खुलने के पहले ही जरीडीह पहुंची. इस गिरफ्तारी के बाद जारीडीह प्रखंड में हड़कंप मच गया है. सूत्रों के अनुसार एसीबी कई दिनों से उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा रही थी.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

रिश्वत लेते इंस्पेक्टर का वायरल हुआ वीडियो, कार्रवाई पर एसपी ने दिया ये बयान

Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई...

Baba Baidyanath Helicopter Service: 2026 में राज्य-स्तरीय श्रावणी मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एक नई और आकर्षक सुविधा शुरू की जा रही...

Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में...

Saryu Rai Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को भाटिया बस्ती, अशोक पथ मंदिर, मंदिर पथ और आसपास के कई इलाकों...

Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न,...

Goal Education Dhanbad NEET Success: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग संस्थान 'गोल एजुकेशन' ने रविवार को उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में अपनी...