मेन्यू के हिसाब से सदर अस्पताल में नहीं मिल रहा भोजन, मरीजों की शिकायत पर उपाधीक्षक ने किया निरीक्षण

मेन्यू के अनुसार दें भोजन, नहीं तो होगी कार्रवाई- उपाधीक्षक

गुमला : झारखंड सरकार का कायाकल्प मॉडल गुमला सदर अस्पताल में मरीजों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा है. मरीजों से लगातार मिल रही शिकायत के बाद आखिरकार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद उरांव ने टीम के साथ भोजनालय का निरीक्षण किया. साथ ही वार्ड के मरीजों से भोजन से संबंधित पूछताछ भी की.

इस दौरान उपाधीक्षक ने मरीजों को दी जाने वाली भोजन, नाश्ता में मेन्यू के अनुसार घोर लापरवाही मिली. इस पर उपाधीक्षक डॉ. उरांव ने निर्देश देते हुए कहा कि मेन्यू के अनुसार गुणवत्ता युक्त भोजन दें अन्यथा टेंडर लेने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. डॉ. आनंद उरांव ने टेंडर लेने वाले फर्म पर कार्रवाई के लिए पत्राचार करने का निर्णय लिया है.

टेंडर लेने वाले ऊंचे पहुंच व सफेदपोश होने के कारण अधिकारी उस पर कार्रवाई करने से हमेशा कतराते नजर आए हैं मगर लगातार शिकायत मिलने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाया. गुमला सदर अस्पताल में भोजन का टेंडर गंगा एंटरप्राइजेज को मिला है. इसका संचालक अनमोल गुप्ता बताया जाता है.

ज्ञात हो कि सरकार के द्वारा स्पष्ट निर्देश है कि मरीजों को उसके सेहत के अनुसार एवं डॉक्टर के दिए गए सुझाव पर गुणवत्ता युक्त पौष्टिक आहार सहित भोजन देना है. मगर गुमला सदर अस्पताल में भोजन के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही थी. उपाधीक्षक के द्वारा अपने टीम के साथ निरीक्षण करने के बाद रसोईया एवं टेंडर लेने वाले व्यक्ति के बीच हड़कंप मची है. उम्मीद जताई जा रही है कि निरीक्षण के बाद मरीजों को पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त भोजन मेन्यू के अनुसार मिलेगी.

रिपोर्ट: रणधीर निधि

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...