औरंगाबाद/ गोपालगंजः सदर अस्पतालों में आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवता में मिल रही शिकायतों को देखते हुए एक विकल्प के रूप में “दीदी की रसोई” की शुरू की गई है। औरंगाबाद/ गोपालगंज सदर अस्पतालों में आने वाले मरीजों को अब जीविका दीदी के हाथों बना हुआ स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदर अस्पताल में नवनिर्मित “दीदी की रसोई” का वर्चुअल उद्घाटन किया। दीदी की रसोई के तहत मरीजों को सुबह साढ़े सात बजे दूध, अंडा, सेब, केला व ब्रेड और दोपहर में चावल, रोटी, दाल, हरी सब्जी व सलाद जबकि शाम में चाय बिस्किट और रात्रि में रोटी, चावल, दाल, हरी सब्जी व सलाद दी जाएगी। बाद में बाहरी लोगों के लिए भी यह सुविधा बहाल की जाएगी। हर दीदी की रसोई में कुल 6 जीविका दीदी कार्य करेगीं। मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक उद्घाटन के साथ ही जीविका दीदियों ने रसोई की कमान संभाल ली है। अब सदर अस्पताल में मरीजों, परिजनों और आगंतुको को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट तथा लजीज भोजन उपलब्ध हो रहा है और वह भी बाजार से सस्ता।
सदर अस्पतालों में मिलेगा जीविका दीदी की रसोई का लजीज भोजन
Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...
Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...
Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...
Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...
Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...
Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

















