केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Desk. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को लेकर मिली बम से उड़ाने की धमकी की सूचना से हड़कंप मच गया। जैसे ही यह कॉल पुलिस आपातकालीन नंबर 112 पर पहुंची, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली और पुलिस ने कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बम की धमकी देने वाला गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, यह कॉल नागपुर के सक्करदरा इलाके से किया गया था। आरोपी की पहचान उमेश विष्णु राउत के रूप में हुई है, जो तुलसी बाग रोड स्थित विमा दवाखाना के पास का निवासी है। वह एक देशी शराब की दुकान पर काम करता है। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और बाद में क्राइम ब्रांच द्वारा औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राथमिक जांच में झूठी निकली धमकी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि बम की कोई वास्तविक मौजूदगी नहीं थी। आरोपी की मानसिक स्थिति और कॉल के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की है और पूछताछ जारी है।

देशभर में बढ़ रहे हैं झूठी बम धमकियों के मामले

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में देश के कई हिस्सों में बम की झूठी धमकियों की घटनाएं सामने आई हैं। स्कूलों, अस्पतालों, हवाई अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को लेकर ऐसी अफवाहें फैलाई गई हैं। हालांकि ये अधिकतर धमकियां फर्जी साबित हुई हैं, फिर भी पुलिस हर सूचना पर ऐहतियातन कार्रवाई कर रही है।

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...