थाना में दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत तीन सस्पेंड

गुमला. जिले में दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाना में मारपीट के मामले में जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पालकोट थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

मामले को लेकर जिला पुलिस ने बताया है कि दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाना में मारपीट के मामले में की जांच गुमला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से कराई गई है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, प्रथम दृष्ट्या दोषी पाते हुए पालकोट थाना प्रभारी मो. जहांगीर, ओडी पदाधिकारी कृष्ण कुमार, घाघरा थाना की महिला पुलिसकर्मी दिना टोप्पो को निलंबित किया गया है।

दरअसल, पीड़िता के मामा के बयान पर पालकोट थाना कांड सं0-61/24 दर्ज किया गया था। मामले में नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के समक्ष पेशी के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता का न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है तथा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...