लखीसराय के रामगढ चौक PHC प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई शुरू

लखीसराय : लखीसराय के रामगढ़ चौक पीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आयी अव्यवस्था और समाचार पत्रों में ‘रामगढ चौक पीएचसी में ड्यूटी छोड़ आराम में दिखे चिकित्सक-एएनएम’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिला स्वास्थ्य समिति ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में लखीसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर दिया है।

विगत 14 मई को लखीसराय जिला स्वाथ्य समिति के डीपीएम ने रामगढ़ चौक PHC का औचक निरीक्षण किया था

दरअसल, विगत 14 मई को लखीसराय जिला स्वाथ्य समिति के डीपीएम ने रामगढ़ चौक पीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। इस औचक निरिक्षण के दौरा उन्होंने पीएचसी में कई तरह की अव्यवस्था पायी गई थी। निरीक्षण के दौरान पीएचसी से अधिकांश चिकित्सक ड्यूटी से गायब पाए गए थे। जबकि कई कर्मचारी बिना ड्रेसकोड के ड्यूटी पर मौजूद थे। इतना ही नहीं, अस्पताल में मरीजों के बेड भी अव्यवस्थित पाए गए। मरीजों को दी जाने वाली दवाएं भी बारिश के पानी में भींगती पायी गईं। साथ ही अस्पताल का फार्मासिस्ट-सह-भंदारपाल भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था भी भी बेहद खराब स्थित में मिली। जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने इस पीएचसी की निगरानी में कई तरह की गड़बड़ी की की लिखित शिकायत लखीसराय के सिविल सर्जन से की है।

यह भी पढ़े : पटना सहित बिहार में दवा दुकानों की हड़ताल, सभी मेडिकल स्टोर बंद, मरीजों को हो रही परेशानी

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...