सदर SDO ने कोटवा PHC का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था में कई गंभीर खामियां हुईं उजागर

मोतिहारी : मोतिहारी सदर एसडीओ निशांत सिहारा ने आज कोटवा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। साथ ही एमओ आईसी ड्यूटी के समय अनुपस्थित पाए गए। जबकि रोस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज थी। पूछताछ में उन्होंने अपनी शिफ्ट न होने का कारण बताया, जो जांच में गलत पाया गया।

सिक्योरिटी गार्ड की अनुपस्थिति पर भी SDO ने नाराजगी जताई और कार्रवाई का दिया निर्देश

सदर एसडीओ निशांत सिहारा को बताया गया कि वे प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से आना-जाना करते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर के निरीक्षण में आलोक कुमार निर्धारित शुल्क से दुगना शुल्क लेते पकड़े गए। उपस्थिति पंजी देखी गई जिसमें छह अन्य कर्मी भी ड्यूटी से नदारद मिले। सिक्योरिटी गार्ड की अनुपस्थिति पर भी एसडीओ ने नाराजगी जताई और कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

Motihari Sadar SDO 1 22Scope News

यह भी पढ़े : महिला थाना परिसर बना जंग का मैदान, सास-बहू में खूब हुई मारपीट, हेलमेट से एक दूसरे पर हुआ वार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...