समाहरणालय परिसर लखीसराय में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा आयोजन

लखीसराय : विदेश मंत्रालय की नागरिक-केंद्रित पहल ‘पासपोर्ट सेवा-पासपोर्ट आपके द्वार’ के अंतर्गत पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुलभ बनाने के अपने सतत प्रयासों के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) पटना द्वारा 21 से 23 जुलाई 2026 तक समाहरणालय परिसर लखीसराय में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के उस दृष्टिकोण से प्रेरित है, जो विकसित भारत की यात्रा के मार्गदर्शक स्तंभ हैं।

POPSK मुंगेर व लखीसराय जिले के पासपोर्ट आवेदकों को सेवाएं प्रदान करता है

डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) मुंगेर व लखीसराय जिले के पासपोर्ट आवेदकों को सेवाएं प्रदान करता है। इसलिए जिले के नागरिकों तक पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एक से तीन जुलाई के दौरान आयोजित सफल शिविर के बाद यह लखीसराय में आयोजित होने वाला दूसरा ऐसा शिविर होगा। लखीसराय जिले से पासपोर्ट आवेदनों की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से इस शिविर की योजना बनाई गई है। इस शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है। इस शिविर का संयुक्त उद्घाटन 21 जुलाई को लखीसराय के जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिज़वी द्वारा किया जाएगा।

Passport Lakhisarai 1 22Scope News

3 दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर में कुल 165 आवेदकों को सेवाएं प्रदान करने की योजना बनाई गई है

वहीं तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर में कुल 165 आवेदकों को सेवाएं प्रदान करने की योजना बनाई गई है और प्रतिदिन 55 नियुक्तियां निर्धारित की गई हैं। पासपोर्ट सेवाओं का लाभ लेने के इच्छुक नागरिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल (www.passportindia.gov.in) पर जाकर अपनी नियुक्ति ले सकते हैं। ‘पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर लखीसरायट को स्थल के रूप में चुन सकते हैं। आवेदकों को सूचित किया जाता है कि विदेश मंत्रालय द्वारा अधिसूचित संशोधित पासपोर्ट आवेदन शुल्क एक जुलाई, 2026 से प्रभावी हो चुका है। अतः एक जुलाई अथवा उसके बाद प्रस्तुत किए जाने वाले सभी पासपोर्ट आवेदनों पर संशोधित शुल्क लागू होगा।

अप्रैल 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा आयोजित यह 19वां पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर होगा

अप्रैल 2024 से अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा आयोजित यह 19वां पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर होगा। बिहार के विभिन्न जिलों एवं संस्थानों में आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से अबतक लगभग 2,500 पासपोर्ट आवेदनों का सफलतापूर्वक प्रसंस्करण किया जा चुका है, जो पूरे राज्य में पासपोर्ट सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के प्रति मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लखीसराय में दूसरे मोबाइल वैन शिविर का आयोजन जिले में पासपोर्ट सेवाओं की सतत बढ़ती मांग व अभिनव जन-संपर्क पहलों के माध्यम से नागरिकों के निकट पासपोर्ट सेवाएं पहुंचाने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।

देश में पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया अब तेज़, सुरक्षित, विकेंद्रीकृत व देश के सुदूर क्षेत्रों तक सुलभ हो गई है – विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

प्रतिवर्ष 24 जून को मनाए जाने वाले 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस (24 जून 2026) के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत में पासपोर्ट सेवा वितरण प्रणाली में हुए उल्लेखनीय परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया अब तेज, सुरक्षित, विकेंद्रीकृत व देश के सुदूर क्षेत्रों तक सुलभ हो गई है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवाएं जन-केंद्रित सुशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु पासपोर्ट सेवा वितरण प्रणाली को विभिन्न डिजिटल एवं प्रौद्योगिकी-आधारित पहलों के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। इसलिए आवेदकों को प्रोत्साहित किया जाता है कि जहां भी लागू हो, वे पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से प्राप्त करने एवं साझा करने के लिए डिजिलॉकर का उपयोग करें। इससे भौतिक दस्तावेज साथ लाने की आवश्यकता कम होगी व पासपोर्ट आवेदन के प्रसंस्करण में तेजी आएगी।

Passport Lakhisarai 22Scope News

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे पासपोर्ट संबंधी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों (@RPOPatna) के माध्यम से महत्वपूर्ण घोषणाएं, जन-सूचनाएं, जागरूकता अभियान, विशेष शिविरों और अन्य जन-संपर्क गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से साझा करता है। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे पासपोर्ट संबंधी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें और शिविर में आने से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों की पूर्णता सुनिश्चित कर लें, ताकि उन्हें सुगम, त्वरित एवं परेशानी-मुक्त सेवा प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़े : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय 24 जून को बिहार भर के आवेदकों के साथ मनाएगा ‘पासपोर्ट सेवा दिवस-2026’

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...