घाटकोपर होर्डिंग हादसे में अभिनेता कार्तिक आर्यन के रिश्तेदारों की मौत

घाटकोपर होर्डिंग हादसे

Desk. खबर महाराष्ट्र से है। मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में दो मौत अभिनेता कार्तिक आर्यन के रिश्तेदारों की भी हो गयी है। दोनों की शिनाख्त गुरुवार को हुई। दोनों अभिनेता कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। आज दोनों शवों का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें अभिनेता कार्तिक भी अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे।

घाटकोपर होर्डिंग हादसे अभिनेता के रिश्तेदारों की मौत

बता दें कि चार दिनों पहले मुंबई में आंधी-तूफान के दौरान घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिर पड़ी थी। इसमें 100 से ज्यादा लोग फंस गये, जिनमें कई लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गुरुवार को दो शव मिले, जो अभिनेता कार्तिक के रिश्तेदारों के थे।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे खुद मौके पर पहुंचे का घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये। वहीं सीएम मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया। वहीं अचानक मौसम में बदलाव और तेज आंधी-तूफान की वजह से 15 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था।

22Scope News

Share with family and friends: