अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर का मिला बांग्लादेशी कनेक्शन, मुंबई पुलिस का खुलासा

डिजिटल डेस्क :  अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर का मिला बांग्लादेशी कनेक्शन, मुंबई पुलिस का खुलासा। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बीते दिनों चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस की ओर प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तार से जानकारी साझा की गई है। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने कई खुलासे किए हैं।

पुलिस ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी का बांग्लादेश से कनेक्शन का शक है। आरंभिक जांच और पूछताछ में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि आरोपी के बांग्लादेशी होने का शक है।

गिरफ्तारी आरोपी के बारे में मुंबई की डीसीपी का बयान जानिए…

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले में गिरफ्तार आरोपी के बारे में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि – ‘…आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह 30 साल का है। आरोपी चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा था। शहजाद के अवैध घुसपैठिए होने का शक है। पहचान छिपाने के लिए उसने कई नाम बदले।

…आरोपी पांच छह महीने पहले मुंबई आया है। वह पहचान छिपाने के लिए विजय दास के नाम से रह रहा था.।आरोपी के पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं है। वह अवैध तरीके से भारत में घुसा। वह पब में हाउसकीपिंग का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करेंगे और कस्टडी की मांग की जाएगी।

…अभी प्राइमरी इन्वेस्टीगेशन चल रही है। डिटेल जानकारी बाद में साझा की जाएगी।आरोपी पर पासपोर्ट एक्ट लगाया जाएगा। 72 घंटे के बाद सैफ के हमलावर की गिरफ्तारी हुई है’। 

अभिनेता सैफ अली खान की फाइल फोटो
अभिनेता सैफ अली खान की फाइल फोटो

मुंबई पुलिस ने बताया – 6 माह पहले मुंबई आया अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का आरोपी

प्रेस कांफ्रेंस में मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडम ने बताया कि – ‘हमलावर घर में चोरी के इरादे से घुसा था। उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं, पर प्राथमिक सबूत मिले है कि वह बांग्लादेशी है। यह अनुमान लगाने के लिए प्राथमिक सबूत हैं कि आरोपी बांग्लादेशी है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज़ नहीं हैं। लेकिन उसके पास से कुछ चीजें जो बरामद हुई हैं, उनसे पता चलता है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है।

आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई के डीसीपी
आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई के डीसीपी

…प्राइमा फेसी ऐसा लगता है कि यह आरोपी बांग्लादेशी है और भारत में अवैध तरीके से घुसने के बाद इसने अपना नाम बदला। तो वो एक वजह हो सकती है नाम बदलने की। आरोपी अभी विजय दास नाम रखकर रह रहा था। उसका असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उम्र 30 साल है। आरोपी पांच-छह महीने पहले ही मुंबई आया।

…पहले कुछ दिन मुंबई रहा और बाद में मुंबई के आसपास के कुछ इलाकों में रहा। और फिर 15 दिन पहले मुंबई आकर आसपास के इलाके में रहने लगा था। वह एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम कर रहा था।

…यह पहली बार था, जब वह सैफ अली खान के घर और सतगुरु शरण अपार्टमेंट बिल्डिंग में घुसा था। चूंकि गिरफ्तार आरोपी के बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं, इसलिए मामले में पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं और उसी हिसाब से आगे की जांच की जा रही है’।

आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई के डीसीपी
आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई के डीसीपी

अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले को मुंबई पुलिस ने ठाणे से दबोचा…

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने रविवार तड़के  2.50 मिनट पर ठाणे के हीरानंदी इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह इस इलाके में मजदूरों के साथ रह रहा था। सैफ पर हमले के मुख्य आरोपी को बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के संयुक्त कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे हिरानंदानी एस्टेट के एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ट्रैक किया, जहां वह झाड़ियों में छिपा हुआ था।

अभिनेता सैफ अली पर हमला करने वाले मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार
अभिनेता सैफ अली पर हमला करने वाले मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार

दबोचे जाने के दौरान गिरफ्तारी की डर से आरोपी अपना झूठा नाम विजय दास बता रहा था। कड़ाई से हुई पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नाम मोहम्मद आलियान उर्फ बीजे है। लंबे समय तक चली तलाशी के बाद उसे पकड़ा गया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया गया। उसकी गिरफ्तारी से इस मामले के बारे में और खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस इस आरोपी की रिमांड लेकर पूछताछ करेगी कि आखिर सैफ अली खान के घर में आरोपी क्यों घुसा, इसका मकसद क्या था और इसने सैफ और उनके स्टाफ पर जानलेवा हमला क्यों किया?

बता दें कि बीते 16 जनवरी की देर रात मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ था। उनका उपचार कर रहे लीलावती अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफल रही और 2.5 इंच लंबा चाकू निकाला गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सैफ फिलहाल खतरे से बाहर हैं, और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img