जमशेदपुर: वेंटिलेटर पर छात्रा, आरोपी शिक्षिका को जेल

जमशेदपुर : साकची के शारदामणि गर्ल्स हाईस्कूल में शुक्रवार को नौवीं की छात्रा के कपड़े

उतरवाने की आरोपी शिक्षिका चंद्रा दास को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वहीं खुद को आग लगाने वाली दलित छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है.

पुलिस ने टीएमएच में इलाजरत छात्रा के बयान पर सीतारामडेरा थाना में शिक्षिका पर

प्राथमिकी दर्ज कर ली है. शिक्षिका के खिलाफ मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

आक्रोशितों ने डीईओ ऑफिस में की तालाबंदी

इधर, घटना से आक्रोशित परिजन, छात्राएं और बस्तीवासियों ने शनिवार सुबह स्कूल के

समक्ष जमकर प्रदर्शन किया. साथ ही डीईओ ऑफिस में भी तालाबंदी की.

शिक्षिका पर आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल में परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ी गई उक्त छात्रा के उन्होंने क्लास के सामने कपड़े उतरवाए और चीट की जांच की. इससे आहत छात्रा ने घर पहुंच खुद को आग लगा ली थी. छात्रा के बयान पर शिक्षिका के खिलाफ सीतारामडेरा थाने में मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

टीएमएच में भर्ती हैं छात्रा

टीएमएच में छात्रा की हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है. उसके शरीर का 80 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है. शनिवार सुबह भाई ने छात्रा से मुलाकात की. भाई ने बताया कि वेंटिलेटर पर रहने के कारण उसकी बहन कुछ बोल नहीं पा रही है. सांसें चल रही हैं. वह आंख भी खोल नहीं पा रही है.

आरोपी शिक्षिका: बड़ी संख्या में टीएमएच अस्पताल पहुंचे लोग

बता दें कि परिजनों की मांग थी कि जबतक आरोपी शिक्षिका पर कार्रवाई नहीं होती है, तब तक डीईओ ऑफिस का ताला नहीं खुलेगा. दो घंटे तक हंगामा, प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद डीईओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने छात्रा के परिजनों को आश्वासन दिया कि शिक्षिका के खिलाफ जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उनपर कार्रवाई होगी. तब जाकर परिजन शांत हुए और डीईओ ऑफिस का ताला खुला. घटना से छात्रा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बड़ी संख्या में परिजन और बस्तीवासी टीएमएच अस्पताल में पिछले 24 घंटे से जमे हुए हैं. लोगों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

मैट्रिक की सेंटप परीक्षा – एसएस बालिका की छात्राओं ने खुलेआम किया नकल

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...

LPG Cylinder Booking Rule: केंद्र सरकार ने साफ किया नियम, जानें...

LPG Cylinder Booking Rule: घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब शहरी और ग्रामीण इलाकों के...