PATNA: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव
पर पढ़े-लिखे नहीं होने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले से नियुक्त लोगों को ही
नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं. उन्होंने आरजेडी पर झूठ बोलने का भी
आरोप लगाते हुए 10 लाख रोजगार देने के वादे पर सवाल उठाया है.

नीतीश कुमार हैं डमी सीएमः संजय जायसवाल
संजय जायसवाल ने कहा कि आदित्य ठाकरे भी तेजस्वी यादव से
पहले मुलाकात करते हैं लेकिन नीतीश कुमार जी से वे
मुलाकात बाद में मुलाकात करते हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ही सरकार चला रहे हैं. नीतीश कुमार एक डमी मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं. बिहार में कहावत है कि जब बूढ़े मुखिया होते हैं घर में कोई मेहमान आता है तो मिलाया जाता है, यह आए हुए हैं. लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की कोई पूछ नहीं है. उन्होंने कहा कि अब बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का कद कम हो गया है.
वहीं उन्होंने पीएफआई द्वारा बिहार के प्रोफेसर को धमकी देने के मामले पर कहा कि सरकार इस पर संज्ञान ले और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें. उन्होंने सरकार से प्रोफेसर मिश्रा और उनकी सुरक्षा की गारंटी लेने की मांग की है. उन्होंने सरकार पर निषाना साधते हुए कहा कि पीएफआई का मनोबल सरकार के संरक्षण के कारण बढ़ा है. जब तक महागठबंधन की सरकार रहेगी तब तक ऐसी धमकी मिलती रहेगी.
कुढ़नी में खिलेगा कमल: संजय जायसवाल
वहीं उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस बार अतिपिछड़ा समाज के कर्मचारी पर दबाव बनाकर अपने तरफ काम कराने की कोशिश हो रही है. उन्होंने दावा किया है कि कुढ़नी में कलम खिलेगा. नीतीष कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में वे नहीं गये लेकिन कुढ़नी में वो जा रहे हैं. कहा कि नीतीश जी काफी चालाक है, इसका फायदा वे खूब उठाते है.
- Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में वाहन जांच के दौरान 12 गाड़ियों पर कार्रवाई
- Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों का वेतन रोका, शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच में लापरवाही
- Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए गणित-विज्ञान टैलेंट सर्च टेस्ट, 24 अक्टूबर से आवेदन

















