ADG ने कहा- बिहार पुलिस अपने बदले तेवर के साथ काम करती आएगी नजर

403
Advertisment

पटना : अगले वर्ष एक जनवरी से बिहार पुलिस अपने बदले तेवर के साथ काम करती नजर आएगी। एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार का कहना है। इनके मुताबिक, एक जनवरी से बिहार पुलिस आधुनिक न्याय केंद्रित जनोपयोगी मिशन मूड में काम करेगी। पूरे वर्ष 2024 में 10 नए मॉड में बिहार पुलिस काम करेगी। जिसकी शुरुआत एक जनवरी से बिहार पुलिस करने जा रही है।

Advertisment

एडीजी ने कहा कि इसके तहत सबसे पहला कदम जो बिहार पुलिस का होगा वो होगा मिशन अनुसंधान @ 75 डेज। दरअसल, 75 दिनों के अंदर बिहार पुलिस किसी भी मामले का अनुसंधान पूरा करेगी। उसके आधार पर अपराधियों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी। यह काम सभी थाना स्तर से किया जाएगा। इसी के आधार पर आगे से थानों की रैंकिंग होगी।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement