Commercial Advertisment

Adityapur : डिलिवरी बॉय तथा ग्राहक के बीच जबरदस्त मारपीट

Adityapur : सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिंदली बस्ती में बुधवार की रात डिलिवरी बॉय तथा ग्राहक के बीच जबरदस्त मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में 4 लोग घायल हो गए है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिंदली बस्ती का रहनेवाला सुकांत मंडल नामक ग्राहक बीती रात फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी से खाना ऑर्डर किया था। लेकिन स्विगी डिलिवरी बॉय के आने के पहले उसी पता पर जोमेटो का ऑर्डर लेकर एक युवक पहले पहुंच गया। डिलिवरी देख सुशांत मंडल जोमेटो का ऑर्डर रिसीव कर लिए। इसके बाद जोमेटो का ऑर्डर करनेवाले कदमा शास्त्रीनगर निवासी विजय बहादुर को मूल ऑर्डरकर्ता ने फोन किया की ऑर्डर नहीं मिला।

सुकांत मंडल घायल
Adityapur : डिलिवरी बॉय तथा ग्राहक के बीच जबरदस्त मारपीट – घायल सुकांत मंडल
Adityapur : डिलिवरी बॉय तथा ग्राहक के बीच जबरदस्त मारपीट –

इसके बाद डिलिवरी बॉय विजय बहादुर ने सुशांत से अपना ऑर्डर वापस मांगा। ऑर्डर वापस लेने के बाद ग्राहक और डिलिवरी बॉय के कहा सुनी शुरू हो गया। जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया। मारपीट में डिलिवरी बॉय विजय बहादुर तथा उसका पुत्र राज तथा ग्राहक सुशांत मंडल तथा उसका भाई सुकांत मंडल घायल हो गया है।

दोनो तरफ से हुई मारपीट में डिलिवरी बॉय का दो फोन टूट गया। वहीं ग्राहक का भी फोन टूट गया। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने, गाली गलौज तथा मोबाइल तोड़ देने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनो पक्षों से लिखित शिकायत लेकर आगे कारवाई शुरू कर दिया है।

बीरेंद्र मंडल की रिपोर्ट

Also Read :   Jamshedpur Breaking News : कदमा में दिन दहाड़े गोलीबारी

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...