Adityapur : मैदान से Police Sub Inspector का शव मिलने से मची हड़कंप, मालखाना का चार्ज देने आए थे…

Adityapur : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जागृति मैदान में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) अरुण कुमार सिंह का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- पिता Ramdas Soren को खोने के बाद भावुक हुए सोमेश सोरेन, कहा–परिवार और पार्टी की जिम्मेदारी निभाऊंगा 

Sub Inspector अरुण कुमार सिंह  मालखाना का चार्ज देने के लिए आए थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार सिंह रांची से सरायकेला स्थित मालखाना का चार्ज देने के लिए आए थे। वे पहले आरआईटी थाने में पदस्थापित थे और अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाले थे। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह शुक्रवार की रात को स्थानीय क्षेत्र में ही ठहरे हुए थे। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने जागृति मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित एक मुर्गा दुकान के पीछे उनका शव देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों की मानें तो शव की स्थिति देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही उनके मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप मैनेजर पर फायरिंग, लाखों के लूट की आशंका 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है, दुर्घटना या किसी साजिश का हिस्सा। अरुण कुमार सिंह के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

https://youtube.com/22scope

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...