Police Inspector Reel Controversy: थाना प्रभारी को पत्नि संग Reel बनाना पड़ा भारी, विभागीय जांच शुरू

Police Inspector Reel Controversy : जिले के हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी एक सोशल मीडिया Reel को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गणतंत्र दिवस के दिन थाना परिसर में वर्दी पहनकर पत्नी के साथ Reel बनाने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

थाना परिसर में वर्दी में बनाया गया Reel:

वायरल रील में इंस्पेक्टर सोनू चौधरी अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे पुलिस यूनिफॉर्म में पत्नी को टोपी पहनाते हुए और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह रील थाना परिसर के अंदर बनाई गई थी, जिसे लेकर पुलिस की गरिमा और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

Police Inspector Reel Controversy – सोशल मीडिया पर वायरल, उठे रहे सवाल:

Reel के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई लोगों ने इसे ड्यूटी के दौरान अनुचित आचरण बताया, जबकि कुछ ने पुलिस नियमों के उल्लंघन की बात कही।

एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच शुरूः

मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब (आईपीएस) के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

एसपी रीष्मा रमेशन ने की पुष्टिः

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्टि करते हुए कहा कि थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में दोष सिद्ध होता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं इंस्पेक्टर सोनू चौधरी : 

इंस्पेक्टर सोनू चौधरी वर्ष 2012 बैच के सब-इंस्पेक्टर रहे हैं। 2024 में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने। वर्तमान में हुसैनाबाद थाना प्रभारी के पद पर तैनात इससे पहले चैनपुर थाना में थानेदार रह चुके हैं।

संवेदनशील क्षेत्र में तैनातीः

हुसैनाबाद क्षेत्र बिहार सीमा से सटे सोन नदी के किनारे स्थित है। यह इलाका पहले नक्सली गतिविधियों और अन्य संवेदनशील मामलों के लिए चर्चित रहा है। ऐसे क्षेत्र में तैनात अधिकारी के आचरण को लेकर पुलिस महकमे में विशेष सतर्कता बरती जाती है।

जांच के बाद तय होगी कार्रवाईः

अब पूरे मामले की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

रिपोर्टः बिनोद सिंह

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...