सहरसा में भी Flood को लेकर प्रशासन अलर्ट, निचली जगह से लोगों को…

सहरसा: वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने के बाद सहरसा में भी प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की तरफ से जारी अलर्ट के बाद लोगों को सचेत किया गया है साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने निचले हिस्से में रह रहे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें ऊंचे जगहों पर पहुंचाने में जुटी हुई है। सहरसा में आपदा विभाग के अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि बाढ़ की आशंका के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

सहरसा के चार अलग अलग प्रखंड नौहट्टा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी और सलखुआ में करीब साढ़े तीन लाख की आबादी कोसी तटबंध के भीतर रहते हैं जिन्हे अलर्ट करते हुए रेस्क्यू किय अजा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार शाम से सहरसा के तटीय इलाकों में बढे हुए जलस्तर का असर देखने को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि संभावित बाढ़ को लेकर 149 नाव, 294 लाइफ जैकेट, 51 गोताखोर, और एसडीआरएफ की टीम 13 मोटर बोट के साथ तैनात किया गया है। इसके साथ ही आश्रय स्थल के लिए 63 जगहों को भी चिह्नित किया गया है। सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने बताया कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर सभी कर्मचारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ये भी पढ़ें-     पटना में खुला EPCH Office, हस्तशिल्प उद्योग को मिला बढ़ावा

सहरसा से राजीव झा की रिपोर्ट

Flood Flood Flood

Flood

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...