Flood को देखते हुए मधुबनी जिला प्रशासन भी है अलर्ट, आपात स्थिति में…

मधुबनी: नेपाल में भारी बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने के कारण मधुबनी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता करते हुए डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने के बाद मधुबनी के मधेपुर प्रखंड के कुछ पंचायतों में बाढ़ की संभावना बन रही है।

फ़िलहाल जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार तैयारी की जा रही है। हम लोगों को भी अलर्ट कर रहे हैं ताकि वे सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की जान माल की क्षति न हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है जिसके बाद से सभी अधिकारी तटबंधों पर लगातार नजर बनाये हुए हैं और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने के बाद से गंडक के साथ ही कोसी में भी जलस्तर बढ़ने की पूरी आशंका है। नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है और एसडीआरएफ की टीम को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Valmikinagar Barrage से पानी छोड़े जाने के बाद गोपालगंज जिला प्रशासन अलर्ट, लोगों से…

मधुबनी से अमर कुमार की रिपोर्ट

Flood Flood Flood Flood

Flood

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...