कोडरमा : जिले में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ रही भीड़ घातक साबित हो सकती है। क्योंकि कोविड वैक्सिनेशन को लेकर वैक्सिनेशन सेंटर तक पहुंचने वाले लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। भारी भीड़ के बीच लोगों को वैक्सीन दी जा रही है, ऐसे में संक्रमण के फैलाव की प्रबल संभावना है। लोग न तो मास्क लगाकर वैक्सीन लेने के लिए पहुंच रहे हैं और न ही वैक्सिनेशन के लिए लगी कतार में 2 गज की दूरी का पालन कर रहे हैं। स्थानीय लोग भीड़ में जल्दी वैक्सीन लेने के लिए धक्कामुक्की भी कर रहे हैं। दरअसल यह भीड़ इसलिए बढ़ी है क्योंकि कोडरमा से सटे दूसरे जिले के ग्रामीण भी यहां वैक्सिनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। वैक्सीनेशन को लेकर लंबी कतारें लग जा रही है। संक्रमण की दूसरी लहर के बाद तीसरे लहर की भी संभावना जताई गई है ऐसे में लोग जिस तरह से वैक्सीनेशन में कोविड नियमों की अनदेखी कर रहे हैं ऐसे में संक्रमण के फैलाव से इनकार नहीं किया जा सकता। जिन लोगों को कोरोना संक्रमण से डर है वह भीड़ देखकर वापस लौट जा रहे हैं।
वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड प्रोटोकॉल की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन बेपरवाह
Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने P&M मॉल को...
Tata Steel PM Mall Notice, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...
Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...
Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...
Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...
Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

















