खनन विभाग के निरीक्षक और डीएसपी ने की संयुक्त छोपमारी
पत्थर, गिट्टी, बालू एवं कोयले से लदी 12 वाहन जब्त, आठ वाहन चालक गिरफ्तार
धनबाद : निरसा में अवैध खनन से हुई मौत के बाद प्रशासन एक्शन में आ गई है. जिला प्रशासन धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया है. इसी क्रम में जिला प्रशासन ने गोविन्दपुर एवं सरायढेला थाना क्षेत्र में अवैध पत्थर, बालू गिट्टी एवं कोयला के अवैध ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ छापेमारी की. यह छापेमारी धनबाद खनन विभाग के खान निरीक्षक सुनील कुमार एवं धनबाद मुख्यालय 01 डीएसपी अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में संयुक्त रूप से अहले सुबह हुई. जिसमें गोविन्दपुर एवं सरायढेला थाना क्षेत्र में पत्थर, गिट्टी, बालू एवं कोयले से लदी 12 वाहनों को जब्त किया गया. साथ ही आठ वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है. इसमें लाखों रुपये के राजस्व के नुकसान का अनुमान खनन विभाग ने लगाया है. जब्त वाहनों एवं संचालकों पर माइनिंग एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है
.

खान निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कोयला, पत्थर, बालू समेत अन्य तरह के खनिज पदार्थों की अवैध ट्रांसपोर्टिंग एवं कारोबार के खिलाफ विभाग ने अहले सुबह ही अभियान चलाया. जिसमें यह तमाम वाहन जब्त हुए हैं और चालकों की गिरफ्तारी हुई है. इसमें वाहन के मालिक, चालक एवं कारोबारी के खिलाफ दोनों स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.
रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल
Highlights


