बाढ़ : मोकामा प्रखंड में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि पर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। मोकामा बीडीओ कुमारी पूजा और सीओ मोहम्मद इंकेसाफ आलम ने संयुक्त रुप से कसहा दियारा, बरहपुर और शिवनार समेत कई गांवों का दौरा किया और जीरो ग्राउंड का अवलोकन किया। मोकामा जंजीरा दियारा से लोगों का पलायन होने लगा है। मवेशियों को नाव से मोकामा पहुंचाया जा रहा है। कसहा दियारा में गंगा नदी का पानी कुछ भाग में प्रवेश कर गया है। मोकामा सीओ ने बताया कि स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर है।
यह भी पढ़े : बाढ़ में छोटे सरकार अनंत कुमार सिंह से मिले नीतीश कुमार
यह भी देखें :
विकाश कुमार की रिपोर्ट