प्रशासन ने अलग-अलग एरिया को बनाया माइक्रो कंटेनमेंट जोन

हजारीबाग : अब हालात कंट्रोल से बाहर हो रहा है, क्योंकि कोरोना के केस हर दिन बढ़ रहे हैं. इसके चलते हजारीबाग प्रशासन ने अलग-अलग एरिया को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया. इन एरिया में अब पूरी सख्ती रहेगी यानी ना तो इन जगहों पर कोई जा सकता है ना ही वहां से कोई बाहर आ पाएगा.

नगर निगम इलाके के रामनगर कदमा 1, सरदार चौक बड़कागांव रोड, बृजनंदन अपार्टमेंट जुलू पार्क के इलाकों में माइक्रो कंटोनमेंट जोन बनाए गए है. कोविड संक्रमित व्यक्तियों की पहचान के बाद एहतियातन नगर निगम के कई क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. उक्त इलाके में प्राप्त रिपोर्ट में लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

उपायुक्त के द्वारा जारी आदेश में उपरोक्त चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन के चिन्हित आवासों में लोगों के दरवाजे पर पोस्टर चिपकाने, लोगों को जागरूक करने के निर्देश अंचल अधिकारी को दिए गए हैं. जबकि सिविल सर्जन को संक्रमित व्यक्तियों के नियमित जांच हेतु जरूरी चिकित्सीय सुविधा दवाएं तथा संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान करने व कोविड-19 जांच करने का निर्देश दिया गया है.

नगर निगम को उक्त क्षेत्रों के आसपास सैनिटाइजेशन का काम करने को कहा गया है. वहीं सूचना जन संपर्क विभाग के द्वारा माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही कोविड से बचाव के उपाय भी बताये जा रहे हैं. लोगों को सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन करने को कहा जा रहा है.

रिपोर्ट : आशिष

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...