करोड़ो की लागत से बने वेंडिंग जोन क्यों हुआ वीरान, वजह जान चौंक जाएंगे आप

धनबादः धनबाद कोयलांचल में बड़े ही धूमधाम के साथ कुछ माह पूर्व धनबाद नगर निगम के द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन का उद्घाटन कोहिनूर मैदान में हुआ था। इसका उद्घाटन सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया था और तत्कालीन नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ था।

120 दुकानों का आवंटन हुआ था

शुरुआत में वेंडिंग जोन में कुल 192 स्टॉल बनाए गए थे जिसमें 120 दुकानों का आवंटन किया गया था। फल, सब्जी, मांस, मछली के साथ-साथ फास्ट फूड एवं तमाम तरह के व्यवसाय के लिए अलग-अलग शेड बनाए गए थे, लेकिन यह तमाम शेड आज वीरान पड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें-रास्ता चलते ट्रेलर ने रौंद दिया… 

ऐसा लग रहा है कि सरकार का करोड़ो रुपए पानी में चला गया और यह वेंडिंग जोन एक सफेद हाथी बनकर रह गया है।एक ओर शहर की सड़कों पर अतिक्रमण कर फुटपाथ पर दुकानें सजी हैं दूसरी ओर वेंडिंग जोन वीरान पड़ा है, जबकि यहां तमाम सुविधा दी गयी है।

दुकान आवंटन होने के बाद भी फुटपाथ पर लगा रहे दुकान

इसकी वीरानगी का कारण जब आप सुनेंगे तो चौंक जाएंगे क्योंकि 120 दुकानों का जो आवंटित हुआ था वह कहीं ना कहीं निगम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए लोगों के अपने परिवार के सदस्यों के नाम से तो कुछ ऐसे फुटपाथ दुकानदार जिन्होंने दुकान तो आवंटित कर लिया लेकिन आज भी वह फुटपाथ पर ही दुकान लगा रहे हैं।

निगम कर्मियों को भी चढ़ावा दिया जाता है

फुटपाथ पर दुकान लगाने के एवज में निगम के पदाधिकारी एवं कर्मियों को चढ़ावा भी चढ़ाया जाता है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि धनबाद नगर निगम में दुकान लगाने से महरूम एक व्यक्ति ही कह रहा है।

ये भी पढ़ें-देखते ही देखते होने लगी बमबारी, आखिर हुआ क्या ! 

वही एक महिला दुकानदार ने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यहां दुकान चल रही है और अन्य फुटपाथ दुकानदार यहां दुकान लगाने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं ऐसे में यहां वीरानगी छाई हुई है अगर तमाम दुकानें यहां लगे तो यहां की रौनक फिर से लौट सकती है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...