बोकारो : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर डीसी और एसपी ने बज्रगृह और मतगणना हॉल का निरीक्षण किया। चुनाव कराने के लिए चार स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें सेक्टर-2, 11,12 और 8बी शामिल हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी पूरी है, आयोग के दिशा निर्देश मिलते ही चुनाव कराए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक-चौबंद करने की तैयारियां शुरू की गई हैं। इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए स्थलों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ह, ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी राजशेखर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विवेक कुमार, सुमन, त्रिभुवन सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


















