महुआ (वैशाली) : बड़ी खबर वैशाली जिला के महुआ से है जहां के एक अवैध नर्सिंग होम को प्रशासन ने सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि महुआ अनुमंडल अधिकारी को शिकायत मिली थी कि महुआ थाना क्षेत्र के जीरवाड़ा चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम अवैध रूप से चल रहा है। जिसके बाद अनुमंडल अधिकारी के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने उक्त नर्सिंग होम को सील कर दिया है।
गौरतलब हो कि के महुआ में कई अवैध नर्सिंग चल रही है। अब अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन ने जीवाड़ा चौक के एक नर्सिंग होम को सील कर दिया है। संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर मनोरंजन सिंह, अंचल अधिकारी अमर कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट


