Gumla: चैनपुर में खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, यूरिया की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त

Gumla: चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को खाद-बीज दुकानों पर यूरिया के स्टॉक और विक्रय मूल्य की जांच को लेकर एक सघन अभियान चलाया गया। इस संयुक्त छापेमारी अभियान का नेतृत्व बीडीओ यादव बैठा, सीओ दिनेश गुप्ता, थाना प्रभारी कुंदन चौधरी और अंचल निरीक्षक मुनेश्वर सिंह ने किया।

ad 5 22Scope News

Gumla: खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी

अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र की सभी खाद-बीज दुकानों पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर यूरिया की उपलब्धता और बिक्री मूल्य की बारीकी से जांच की। इस दौरान दुकानदारों के स्टॉक रजिस्टर और बिक्री पंजी का भी निरीक्षण किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी यूरिया की कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री तो नहीं हो रही है।

ad 6 22Scope News

Gumla: यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह अभियान किसानों को तय दर पर यूरिया उपलब्ध कराने और कृषि बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी दुकान में अनियमितता पाई गई तो संबंधित विक्रेताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...