पूर्व विधायक के कब्जा किये जमीन पर प्रशासन का चला बुलडोजर

हजारीबागः हजारीबाग में आज जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। हजारीबाग के हुडहुडू क्षेत्र स्थित बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के आवास के समीप खास महल की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को नष्ट एवं अतिक्रमण मुक्त किया गया है। कुछ दिन पूर्व इसी खास महल की जमीन पर हो रहे बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर भी सदर सीओ शशि भूषण सिंह ने एक नोटिस जारी किया था, जिसमें जमीन पर कब्जा कर रहे लोगों से पेपर दिखाने एवं जवाब देने को कहा गया था परंतु आज इस जमीन पर छठ पर्व के दौरान रात्रि में किए गए कॉर्पोरेट सेट की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया है।

ये भी पढ़ें- एक साथ झारखंड के 6 जेलरों का तबादला, प्रमोद कुमार बने रांची जेलर

पूर्व विधायक योगेंद्र साव का नाम आ रहा है सामने

हजारीबाग खास महल की इस सरकारी जमीन पर जिन व्यक्ति का कब्जा करने का आरोप एवं नाम सामने आ रहा है वह बड़कागांव से कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं वर्तमान कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिताजी योगेंद्र साव का नाम सामने आ रहा है। सदर अंचलाधिकारी शशि भूषण सिंह ने बताया कि इस खास महल की सरकारी जमीन पर बड़कागांव से पूर्व विधायक योगेंद्र साव का कब्जा करने में नाम सामने आ रहा है।

पूर्व विधायक से हमारी फोन पर वार्तालाप भी हुई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि इस जमीन का एग्रीमेंट वो किए हुए हैं परंतु सदर अंचलाधिकारी ने साफ शब्दों में बताया कि खास महल की सरकारी जमीन का एग्रीमेंट हो ही नहीं सकता है। ऐसे में यह सरकारी जमीन पर कब्जा करने की बात है और आज इसे नष्ट किया जा रहा है एवं जिला प्रशासन के आदेश से सभी लोगों पर एफआईआर कर न्यायिक प्रक्रिया का भी पालन किया जायेगा।

ये भी देखें- झारखंड गठन के पक्ष में वोट करना गर्व की बात, कभी नहीं सोचा था, यहां का राज्यपाल बनूंगा – Governor

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...