धनबाद में सरकारी जमीन के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा

धनबाद. जिले के गोविंदपुर अंचल के कल्याणपुर स्थित 149 डिसमिल सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला। सीओ शशिभूषण सिंह की मौजुदगी में इस अतिक्रमित जमीन को मुक्त करवाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने जमकर विरोध और हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर हल्का तीन में करीब डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन है। गांव के ही हराधन महतो और अधिवक्ता दीपक साव के द्वारा उक्त जमीन पर अवैध बाउंड्री वॉल कर कब्जा किया गया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिले के उपायुक्त से लेकर राज्य के मुखिया तक की थी।

add 4 1 22Scope News

एक सप्ताह पुर्व ही गोविन्दपुर सीओ के द्वारा उक्त जमीन पर सरकारी बोर्ड लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद रात के अंधेरे में कब्जा धारियों के द्वारा चहारदीवारी का निर्माण करवाया जा रहा था।

गुरुवार को सीओ कार्रवाई करते हुए 35 डिसमिल जमीन से कब्जा मुक्त करवाने पहुंचे। इसको लेकर पहले तो अधिवक्ता के भाई ने जेसीबी चालक की पिटाई कर दी और काम को रोक दिया। फिर प्रशासन के सख्त रवैये कारण जमीन कब्जा मुक्त हुआ। हालांकि कब्जाधारी इसे अदालती मामला बताते हुए कार्रवाई का विरोध करते रहे।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...