सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई : एंबुलेंस चालक बर्खास्त, नर्स पर निलंबन की प्रक्रिया शुरू

Gumla: जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं से अवैध वसूली की शिकायत पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार प्रसव कराने आई महिलाओं से 108 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा पैसे वसूले जा रहे थे। वहीं प्रसव के बाद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मिठाई के नाम पर उगाही की जा रही थी।

जांच में सही पाए गए आरोप : 

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद आरोप सत्य पाए जाने पर दोषी 108 एंबुलेंस चालक को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया, जबकि प्रसव वार्ड में कार्यरत नर्स को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करते हुए निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी : 

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्पष्ट कहा कि जनसेवा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए।

रिपोर्टः अमित

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...