लंबे अरसे बाद लालू-राबड़ी एक ही रथ पर हुए सवार, अपने गांव पहुंचे फुलवरिया, स्वागत देख रह गए दंग

गोपालगंज : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सोमवार को गोपालगंज पहुंचे। किडनी की बीमारी से उबरने के बाद काफी दिनों के बाद वे गोपालगंज पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद लालू यादव अपने उसी पुराने रंग में दिखाई दिए। लालू यादव के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी अपनी ससुराल पहुंची।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वे पटना में रहते है। देश में नरेंद्र मोदी का भाजपा हटाओ देश बचाओ का संकल्प हो चुका है। उसमें 18 -19 पार्टी जो लोकतंत्र जम्हूरियत में विश्वास करती है। सभी इंडिया पार्टी इकट्ठा होकर पटना से बेंगलुरु तक बैठक किया गया है। निर्णय लिया गया है कि इंडिया का प्लेटफार्म जो है इसको लेकर हम लोग 31 तारीख को महाराष्ट्र में बैठक होने वाली है।

इस बैठक में सभी लोग आपस में तय करेंगे की 2024 में क्या करना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री हमने कभी नहीं देखा था है।अब इनका दिन लद गया है। उन्होंने कहा कि हम सुबह थावे मां भवानी का दर्शन करेंगे और वे कल अपने गांव फुलवरिया जाएंगे। वहां भी वे लोगों से मिलेंगे। अपने पुराने मित्रों से भेंट करेंगे। गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका भी हाल-चाल जानेंगे।

लालू यादव ने कहा कि वह फुलवरिया से लौटने के दौरान अपने ससुराल सेलार कला भी जाएंगे। सेलार में राबड़ी देवी का आलीशान घर है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी के साथ ससुराल पहुंच कर वहां भी लोगो से मिलेंगे। राबड़ी जी भी लोगों से मुलाकात करेंगी। बता दें कि तबीयत खराब होने के बाद लालू यादव पिछले कई महीने से गोपालगंज नहीं आगे थे। वे पिछले कई महीने के बाद गोपालगंज पहुंचे हैं। यहां पर वे गोपालगंज पहुंचकर अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।

https://22scope.com/breaking-cm-nitish-suddenly-reached-rabri-residence-to-meet-lalu-yadav/

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...