Advertisement
Advertisement

नाराज कांग्रेसियों के जख्मों पर समन्वय समिति का मरहम

Ranchi-लम्बी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार हेमंत सरकार के संचालन के लिए समन्वय समिति का गठन कर दिया गया, इस समिति का नेतृत्व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे, जबकि आलमगीर आलम, राजेश ठाकुर,सत्यानंद भोक्ता, सरफराज अहमद, बंधु तिर्की, फागू बेसरा, विनोद पांडेय और योगेन्द्र महतो इसके सम्मानित सदस्य होगें.
बता दें कि कांग्रेस की ओर से सरकार का संचालन के लिए लगातार समन्वय समिति की मांग की जा रही थी, ताकि सरकार और सरकार में शामिल घटक दलों के बीच समन्वय बनी रहे. यह कांग्रेस की एक पुरानी मांग थी, लेकिन झामुमो की ओर से अब तक उपेक्षा की जा रही थी.

लेकिन कल राज्य सभा की उम्मीदवारी के सवाल पर जिस प्रकार कांग्रेस के तेवर तल्ख होता दिखा और शाम होते-होते वह जिस प्रकार से शांत हुआ, उससे यह अंदाजा तो लगने ही लगा था कि अन्दरखाने किसी बात पर सहमति बन चुकी है. अब यह सहमति समन्वय समिति की शक्ल में सामने आया है. कांग्रेस की नाराजगी को दूर करने और उनके जख्मों पर महरम लगाने की कोशिश की गयी है.

बड़ी बात यह है कि क्या इस समन्वय समिति से कांग्रेस का दुख दर्द दूर हो सकेगा, क्या कांग्रेस हेमंत सरकार पर वह अंकुश लगा सकेगी, क्या नीतिगत निर्णयों में कांग्रेस की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी या यह समन्वय समिति गरमा-गरमा चाय पीने का मंच होगा और उससे भी बढ़कर क्या इसकी नियमित बैठक होगी भी, या इसके बैठकों का आमंत्रण पाने के लिए भी एक और आन्दोलन की शुरुआत करनी होगी.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...