‘भारत रत्न’ के बाद अब नीतीश कुमार को Nobel Prize देने की उठी मांग, इस काम के बदले….

समस्तीपुर: लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में चुनावी सभाएं कर राज्य के जनता को अपने पक्ष में कर करने में सफलता हासिल की थी। उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत देने की मांग उठी थी जिस पर राज्य में काफी बयानबाजी भी हुई थी। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबल पुरस्कार देने की मांग शुरू हो गई। यह मांग सबसे पहले राज्यसभा सांसद एवं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने की है।

समस्तीपुर में जदयू कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए जो काम किया है वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने अपने कार्यकाल में राज्य की तस्वीर बदल दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कामों से एक मिसाल कायम किया है इसलिए उनके कामों के लिए उन्हें नोबल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार को 2005 में जैसा बिहार मिला था उसके बाद से उन्होंने बिहार का सूरत एकदम से बदल दिया है। उन्होंने महिलाओं को आरक्षण दे कर उन्हें हासिये से उठा कर ताकतवर बना दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि सभी लोग संकल्प लें कि 2025 में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनायेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी डबल इंजन की सरकार है, और डबल इंजन की सरकार में राज्य का बहुत तेजी से विकास हो रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    तेजस्वी के संवाद यात्रा का Schedule जारी, चार को रहेंगे मुंगेर में तो…

Nobel Prize Nobel Prize Nobel Prize

Nobel Prize

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...