Advertisement
Advertisement

बिजली फ्री करने के बाद उपभोक्ताओं से फीडबैक लेंगे CM नीतीश, तमाम जिलों से जुड़ेंगे उपभोक्ता

पटना : बिहार में हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज यानी 12 अगस्त को घरेलू उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करने जा रहे हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए हर विद्युत आपूर्ति शाखा में चार संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर या टीवी आदि के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को दिखाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा।

Goal 7 22Scope News

11 बजे से होगा संवाद कार्यक्रम

आपको बता दें कि सुबह 11 बजे से उपभोक्ताओं से संवाद कार्यक्रम होगा। पटना जिला में विभिन्न स्थानों पर 152 जगहों से उपभोक्ता इस कार्यक्रम में वेबकास्टिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। जिला मुख्यालय में भी लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। पटना जिला मुख्यालय का मुख्य प्रोग्राम ऊर्जा ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के लाभुकों से फीडबैक लेंगे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए किया जाएगा

मुख्यमंत्री के संदेश को बिना किसी बाधा के लाइव प्रसारित करने के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एक तकनीकी टीम का गठन किया गया है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए किया जाएगा। इसे लेकर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि लोगों को सरकार को सीधा फीडबैक देने का मौका मिलेगा। इससे योजना के बेहतर क्रियान्वयन और पारदर्शिता को बल मिलेगा।

यह भी देखें :

दोनों उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद

इस संवाद में मुख्यमंत्री योजना के लाभ, इसके क्रियान्वयन और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे और उपभोक्ताओं की राय भी लेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे। स्थानीय स्तर पर सांसद, विधानसभा सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना से राहत, कल नीतीश कुमार करेंगे बातचीत…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...