राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अंतर्गत सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। आज के कार्यक्रम में सभी जिलों के विद्युत उपभोक्ता जुड़े हुए थे। सुपौल, नालंदा, मुजफ्फरपुर एवं गयाजी जिले की महिला उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया।

DIARCH Group 22Scope News

सुपौल जिले की निवासी कोमल कुमारी ने मुख्यमंत्री को दी धन्यवाद

संवाद कार्यक्रम के दौरान सुपौल जिले की निवासी कोमल कुमारी ने मुख्यमंत्री को प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराए जाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जो 125 यूनिट बिजली निःशुल्क किया है इससे हमारे परिवार को काफी लाभहो रहा है। जो पैसा बचेगा उसे हम अपनी बेटी के खाते में जमा करेंगे जिसका लाभ भविष्य में मेरी बेटी को मिलेगा। हमारा पूरा परिवार आपके इस निर्णय से बहुत खुश है। नालंदा जिले की लीला कुमारी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आपके इस निर्णय का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं। अब प्रति माह 125 यूनिट तक जो निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है उससे जो बचत होगी उसका उपयोग हम अपनी रसोई, बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य आदि पर खर्च करेंगे। हमारा पूरा परिवार इसके लिए आपको दिल से धन्यवाद देता है।

Nitish Con 1 22Scope News

उपस्थित कई परिवारों से भी बात हुयी है जिनका भी बिजली बिल जीरो आया है – मुख्यमंत्री

मुजफ्फरपुर जिले की रहनेवाली गुड़िया खातून ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले से ही आपके द्वारा बिजली पर अनुदान दिया जा रहा था। अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली आप हमलोगों को उपलब्ध करा रहे हैं इसके लिए हमारा पूरा परिवार आपको दिल से धन्यवाद देता है। 125 यूनिट बिजली निःशुल्क होने से हमारा बिजली बिल जीरो आया है। यहां उपस्थित कई परिवारों से भी बात हुई है जिनका भी बिजली बिल जीरो आया है। इस बचत से हम अपने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दे पाएंगे। इसके लिए हम सब लोग आपका आभार प्रकट करते हैं। गयाजी जिले की रहने वाली नूरजहां खातून ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, इससे हमारे परिवार को फायदा हो रहा है। 125 यूनिट बिजली निःशुल्क होने से हमारा बिजली बिल जीरो आया है। पहले बिजली पर जो मासिक खर्च होता था उस बचत का उपयोग घरेलू जरूरी खर्चों पर करेंगे। हम सभी परिवार बहुत खुश हैं। हम सभी लोग आपको दिल से दुआ देते हैं।

मुख्यमंत्री को ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे खुशी हो रही है। राज्य सरकार ने लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है तथा इसे लागू भी कर दिया गया है। इससे बिजली के सभी घरेलू उपभोक्ताओं में काफी खुशी है तथा इसी को लेकर आज के इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा- वर्ष 2005 से राज्य में बिजली का काफी बुरा हाल था

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से राज्य में बिजली का काफी बुरा हाल था। राजधानी पटना में भी सात-आठ घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती थी। 24 नवंबर 2005 को राज्य में हमलोगों की सरकार बनने के बाद बिजली के क्षेत्र में सुधार हेतु बड़े पैमाने पर काम किया गया। ऊर्जा विभाग का बजट बढ़ाया गया तथा बिजली की आपूर्ति बढ़ायी गयी। इसके बाद राज्य के सभी गांवों एवं टोलों में बिजली पहुंचाई गई। वर्ष 2015 में सात निश्चय योजना के अंतर्गत ‘हर घर बिजली’ निश्चय की शुरूआत कर हर घर को बिजली देने का काम निर्धारित समय से दो माह पूर्व अक्टूबर, 2018 में पूरा कर लिया गया। इसके बाद जो भी नये घर या टोले बने हैं उन सभी को बिजली पहुंचा दी गई है।

हमलोग शुरू से ही सभी लोगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराते रहे हैं – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग शुरू से ही सभी लोगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराते रहे हैं। बिजली खरीदने में सरकार का काफी ज्यादा पैसा खर्च होता है लेकिन लोगों को लागत से काफी कम पैसा देना पड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के हित में हमने यह तय कर दिया है कि जुलाई माह के बिल से ही राज्य के लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसे लागू कर दिया गया है तथा इससे राज्य के एक करोड़ 89 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को काफी लाभ हो रहा है।

CM नीतीश ने कहा- सरकार द्वारा सौर ऊर्जा (सोलर) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा सौर ऊर्जा (सोलर) को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और सभी सरकारी भवनों की छत पर सौर ऊर्जा (सोलर) संयंत्र लगाए गए हैं। अब हमने यह भी तय किया है कि सभी इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में अनेक जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आज के कार्यक्रम में लगभग 16 लाख लोग शामिल हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में सभी जिलों के प्रभारी मंत्री एवं अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित हैं। इस कार्यक्रम में कुछ घरेलू उपभोक्ताओं ने अपनी बात भी कही है।

यह भी देखें :

ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव शुरू से ही सब काम देख रहे हैं – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा तथा योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव शुरू से ही सब काम देख रहे हैं। मैं इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए ऊर्जा विभाग और ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि इस नई पहल से बिजली उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। राज्य सरकार इसी तरह से आप लोगों के हित में लगातार काम करती रहेगी। आज के इस कार्यक्रम से जुड़े हुए सभी बिजली उपभोक्ताओं को धन्यवाद देता हूं।

मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री व अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के प्रभारी मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जिलाधिकारीगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विद्युत उपभोक्तागण उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बिजली फ्री करने के बाद उपभोक्ताओं से फीडबैक लेंगे CM नीतीश, तमाम जिलों से जुड़ेंगे उपभोक्ता

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Highlights

Basukinath Shravani Mela 2026: सावन शुरू होने से पहले बासुकीनाथ में...

Basukinath Shravani Mela 2026: प्रशासन ने आने वाले श्रावणी मेला 2026 के लिए बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक समीक्षा में बड़ा...

Dhanbad Crime Review Meeting: धनबाद पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में जून महीने के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निपटारे और फरार अपराधियों...

WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026: धनबाद की दो बेटियां वर्ल्ड...

Dhanbad: झारखंड के धनबाद ज़िले की दो होनहार खिलाड़ी, मनदीप कौर और राजदीप कौर, WAKO Uzbekistan Kickboxing World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम...