शादी के बाद पुलकित ने निभाई पहली रसोई की रस्म, कृति ने बांधे तारीफों के पुल

506
शादी के बाद पुलकित ने निभाई पहली रसोई की रस्म, कृति ने बांधे तारीफों के पुल
बीते कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी हुई है. शादी के बाद कपल अपनी शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. जिसकी तस्वीरें कपल सोशल मीडिया में भी पोस्ट कर रहे हैं. कृति ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की है.
Advertisment

Cesto mart add 17 22Scope News

शादी के बाद पहली रसोई की रस्म होती है. साधारण तौर पर यह रस्म लड़कियां अपने ससुराल में करती है और कुछ मीठा बनाकर अपनी ससुराल के लोगों को खिलाती है. लेकिन पुलकित और कृति के केस में इस रस्म में थोड़ा बदलाव और यह बदलाव उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. बता दें पुलकित ने कृति के घरवालों के लिए हलवा बना कर पहली रसोई की रस्म निभाई.

कृति ने कैप्शन में लिखा…

pulkitt 22Scope News

कृति ने पुलकित की हलवा बनाते हुए तस्वीरें शेयर की है. पुलकित की तस्वीरें शेयर करते हुए कृति ने लिखा, कल एक शानदार चीज हुई और इसके बारे में सोच सोच कर पुलकित पर और प्यार आ रहा है. मुझे नहीं लगता था कि ये कभी हो सकता है लेकिन ऐसा हुआ. उन्होंने आगे लिखा, कल पुलकित की पहली रसोई हुई. मैं किचन में गई और देखा कि पुलकित हलवा बना रहा था.

मैंने उससे पूछा क्या कर रहे हो तो उसने कहा हलवा बना रहा हूं मेरी पहली रसोई है. मैं पुलकित की बात पर हंस पड़ी और बोली कि अरे ये रस्म तो लड़कियों की होती है तो उसने कहा, ये बड़ी अजीब बात है हमने इस रिश्ते में बराबरी की बात की है तो जिस तरह दिल्ली में तुमने मेरे परिवार के लिए खाना बनाया उसी तरह मैं तुम्हारे परिवार के लिए बेंगलुरु में खाना बना रहा हूं…सिंपल

Advertisement