महुदी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिले हिमंत बिस्वा सरमा, जानी उनकी आपबीती

हजारीबाग. आज असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा बड़कागांव प्रखंड के महुदी पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी आपबीती जानी। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भी मौजूद थे।

इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इसके बाद मीडिया के सवाल पर महुदी, चुनाव, सहायक पुलिस पर लाठी चार्ज पर जवाब दिया। मिली जानकारी के अनुसार, वे कल घायल सहायक पुलिस के जवान से अस्पताल में मुलाकात करेंगे।

बता दें कि, कल ही बड़कागांव प्रखंड के ग्राम महुदी गांव की घटना को लेकर प्रखंड के अन्य गांवों में तनाव की वस्तु स्थिति जानने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को बड़कागांव पंहुचा और घटनास्थल का जायजा लिया।

बुधवार को यहां हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पंहुचे थे और आधा दर्जन प्रभावित गांव का दौरा कर घटना की पूरी जानकारी इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अवगत कराया था। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल की बातों को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल गठन कर स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल भेजा था।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!